Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र का मामला गाली-गलौज और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप

rk
3 months ago
मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र का मामला गाली-गलौज और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप


मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र का मामला गाली-गलौज और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप
 बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रामपुरा बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
परिवादी रामपुरा बस्ती गली नंबर 02 ए निवासी मांगीलाल बिश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 5 मार्च की शाम करीब 7:10 बजे विजयपाल पुत्र रामरतन गोदारा कार लेकर उनके घर के पास आया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने कई बार कार को तेज गति से उनकी ओर चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद वह कार से नीचे उतरकर लाठी और सरिया लेकर मारपीट करने का प्रयास करने लगा।
मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। इस दौरान हुए पथराव में आरोपी की कार के शीशे भी टूट गए। परिवादी का आरोप है कि आरोपी जाते समय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गया और कार में रखी पिस्टल दिखाकर डराया।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि आरोपी ने परिवादी के बेटे पवन को बहला-फुसलाकर अपने भाई के नाम पर एक गाड़ी ले ली थी। करीब 13 महीने बाद वह गाड़ी गांव ले जाने की बात कहकर ले गया और वापस देने से मना कर दिया। जब गाड़ी लौटाने के लिए कहा गया तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: