Khulasa Online
TM Jewellers
Bjp
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: गैंगस्टर रोहित गोदारा के घर बुलडोजर चलाकर ढहाने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

Bansal
7 hours ago
बीकानेर: गैंगस्टर रोहित गोदारा के घर बुलडोजर चलाकर ढहाने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

बीकानेर: गैंगस्टर रोहित गोदारा के घर बुलडोजर चलाकर ढहाने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

 
बीकानेर। विदेश में बैठकर वारदातों को अंजाम दे रहे कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा से जुड़े कपूरीसर (लूणकरणसर) स्थित मकान को पिछले दिनों बुलडोजर चलाकर ढहाने का मामला अब राजस्थान उच्च न्यायालय (जोधपुर) पहुंच गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस रहस्यमयी घटनाक्रम में नया मोड़ आ गया है। कपूरीसर निवासी रोहित गोदारा की भाभी शकुंतला देवी ने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने अनधिकृत रूप से उनके आवासीय परिसर में घुसकर मकान को ध्वस्त करने का प्रयास किया। मामले में सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सुनील बेनीवाल की एकलपीठ ने बीकानेर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि याचिकाकर्ता द्वारा 10 दिन के भीतर प्रस्तुत किए जाने वाले नए अभ्यावेदन पर गंभीरता से विचार करें। यदि आरोपों में सत्यता पाई जाती है, तो संबंधित थानाधिकारी को तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएं। याचिकाकर्ता की और से पैरवी एडवोकेट कौशल गौतम और नवनीत सिंह ने की।

 
रोहित गोदारा केवल राजस्थान या भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों के राडार पर भी है। हाल ही में कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के तार जोड़ते हुए अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने अपनी चार्जशीट में बड़ा दावा किया था। एफबीआई के अनुसार, भारत की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई, भगोड़े गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा समेत कई गैंगस्टर्स के नेटवर्क का इस्तेमाल इस वारदात में हुआ था। अमेरिका द्वारा भारतीय अपराधियों और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत अमेरिकी फेडरल कोर्ट में 37 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है, जिसमें रोहित गोदारा का नाम प्रमुखता से शामिल है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: