Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

गोवंश को चराने से रोकने पर पिता व दो बेटों के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

Bansal
1 week ago
गोवंश को चराने से रोकने पर पिता व दो बेटों के साथ की मारपीट, मामला दर्ज


गोवंश को चराने से रोकने पर पिता व दो बेटों के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
जसरासर । ।जसरासर थाना क्षेत्र के थावरिया गांव में खेत में गोवंश चराने से रोकने पर एक पिता और उसके दो बेटों के साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थावरिया निवासी गिरधारी राम जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 8 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे वह अपने बेटों सही राम और सुखराम के साथ खेत पर काम कर रहा था। उसी दौरान कुछ लोगों की गायें उनके खेत में चर रही थीं।
गिरधारी राम ने गायों को खेत से बाहर निकालने की कोशिश की, तो जेठाराम, पेमाराम और उसकी पत्नी सहित अन्य लोग कुल्हाड़ी, गंडासी और लाठियां लेकर खेत में आ गए। उन्होंने गिरधारी राम और उसके बेटों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने लाठियों से गिरधारी राम और उसके बेटों सही राम व सुखराम को पीटा, जिससे उन्हें चोटें लगीं। जसरासर पुलिस ने गिरधारी राम की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: