Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: डोमिनोज फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 18.46 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज

1 month ago
बीकानेर: डोमिनोज फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 18.46 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज

बीकानेर: डोमिनोज फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 18.46 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज

बीकानेर। नोखा में डोमिनोज की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 18 लाख 46 हजार 500 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पींपली चौक निवासी राजा चांडक ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि वह नोखा में डोमिनोज की फ्रेंचाइजी खोलना चाहता था। इसके लिए उसने 17 अप्रैल को कंपनी की ई-मेल आईडी पर संपर्क किया।

रिपोर्ट के अनुसार ठगों ने खुद को डोमिनोज इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी अवनीत सिंह पुरी और समीर बत्रा बताकर ई-मेल के माध्यम से संपर्क किया। आरोपियों ने प्रार्थी को लेटर ऑफ इंटेंट भेजकर भरोसे में लिया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, सरकारी एनओसी और ब्रांड फीस के नाम पर 3 जून से 6 जून के बीच अलग-अलग बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से कुल 18,46,500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

पीड़ित का आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपियों ने ऑडिट और साइट इंस्पेक्शन का बहाना बनाकर मुलाकात टालनी शुरू कर दी। बाद में उनके मोबाइल फोन बंद हो गए, जिससे उसे ठगी का अहसास हुआ।

धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की पहचान और बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: