Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

घर के बाहर खड़ी कैंपर में तोडफ़ोड़ करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Bansal
6 hours ago
घर के बाहर खड़ी कैंपर में तोडफ़ोड़ करने का आरोप, मुकदमा दर्ज


घर के बाहर खड़ी कैंपर में तोडफ़ोड़ करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
 बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में कैंपर गाड़ी में लोहे के पाइप से तोडफ़ोड़ करने और जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने परिवादिया मुमताज बानो की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवादिया ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा दानिश जेल से छूटकर घर आया था। उसके कुछ दोस्त भी उससे मिलने घर आए थे। इस दौरान कैंपर गाड़ी जसवंत दूध भंडार के पास खड़ी थी। आरोप है कि कुछ देर बाद 4-5 लोग लोहे के पाइप लेकर कैंपर के पास पहुंचे और गाड़ी में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। घटना से मौके पर दहशत का माहौल हो गया।
रिपोर्ट में बताया गया कि घटना के समय दानिश और उसके दोस्त घर पर थे, इसलिए आरोपियों को वहां कोई नहीं मिला। परिवादिया ने बताया कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से घटना की जानकारी मिल सकती है। रिपोर्ट में साहिल चौहान, माधव पारीक, इरफान चौहान, सुरेश सूफी खान और राजा कच्छावा सहित अन्य पर संदेह जताया गया है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच एएसआई राजेन्द्र कुमार को सौंप दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: