बंगाल, असम मं भाजपा की जीत पर प्रसन्नता जताई, मिठाई बाँटी
बीकानेर। ५ राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणामों में पश्चिम बंगाल में टीएमसी को सत्ता से बेदखल कर ऐतिहासिक जीत दजऱ् करने व असम में भाजपा सरकार की लगातार शानदार जीत पर भाजपा सदस्य शंकर सेवग ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत व कुशल चुनाव प्रबन्धन के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के सुशासन पर विश्वास जताते हुए बंगाल व असम की जनता ने अपार बहुमत प्रदान कर पूरे देश को संदेश दे दिया है कि भारतीय जनता पार्टी ही देश के चहुँमुखी विकास में सक्षम है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की जीत पर शंकर सेवग ने कोटगेट सट्टा बाजार स्थित गणेश मन्दिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ मिठाई बांटी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ