Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

विष योग 3 राशियों के लिए खतरनाक, आज से बिगड़ सकता है बजट, रहें सावधान!

Bansal
7 hours ago
विष योग 3 राशियों के लिए खतरनाक, आज से बिगड़ सकता है बजट, रहें सावधान!

विष योग 3 राशियों के लिए खतरनाक, आज से बिगड़ सकता है बजट, रहें सावधान!

Chandra-Shani Vish Yog 2026: 9 अक्टूबर यानी आज चंद्रमा राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. पंचांग के अनुसार, इस दिन चंद्रमा सुबह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं, शनि देव पहले से ही मीन राशि में मौजूद रहेंगे. ऐसे में कन्या और मीन एक-दूसरे से सातवें स्थान पर होने के कारण चंद्रमा और शनि के बीच समसप्तक योग बनेगा. साथ ही, दोनों ग्रह एक-दूसरे पर सप्तम दृष्टि डालेंगे, जिससे विष योग का निर्माण होगा. 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब जन्मकुंडली में चंद्रमा और शनि की युति हो या दोनों ग्रह एक-दूसरे से सातवें भाव में स्थित हों, तब विष योग बनता है. इस योग का प्रभाव व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और कार्यक्षेत्र पर पड़ सकता है. ऐसे में 9 अक्टूबर यानी आज बनने वाला चंद्र-शनि विष योग कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. इन राशि के जातकों को इस दौरान स्वास्थ्य, धन और पारिवारिक मामलों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. तो आइए जानते हैं कि चंद्रमा और शनि से बनने वाला यह विष योग किन राशियों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है.

मेष राशि (Mesh Rashi)
विष योग मेष राशि के जातकों के लिए कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है. इस दौरान मानसिक तनाव बढ़ने के साथ स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें भी परेशान कर सकती हैं. बेवजह के विवादों में पड़ने से बचें और  धैर्य से काम लें. आर्थिक मामलों में लेन-देन करते समय सावधान रहें. इस अवधि में वाहन चलाते समय जल्दबाजी न करें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि छोटी-सी बात भी गलतफहमी पैदा कर सकती है. मानसिक शांति और नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें.

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों के लिए इस दौरान खर्चों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. ऐसे में अपनी आमदनी और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पहले से आर्थिक योजना बनाकर चलना बेहतर रहेगा. चंद्रमा के बारहवें भाव में और शनि के छठे भाव में होने से विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा. इस समय किसी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है. इस योग के प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिव की आराधना करें. 

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के जातकों को विष योग के दौरान अपने पारिवारिक रिश्तों को लेकर सावधानी बरतनी होगी. घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों के लेन-देन में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए. किसी भरोसेमंद व्यक्ति की मौजूदगी में ही बड़े आर्थिक फैसले लेना सुरक्षित रहेगा. सेहत को नजरअंदाज न करें. यदि आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, तो अक्टूबर के मध्य तक थोड़ा इंतजार करना बेहतर विकल्प हो सकता है. विष योग के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें.

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: