Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में पूर्व कैबिनेट मंत्री के खिलाफ विरोध करने जुटे कांग्रेसियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, मची अफरा तफरी

3 months ago
बीकानेर में पूर्व कैबिनेट मंत्री के खिलाफ विरोध करने जुटे कांग्रेसियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, मची अफरा तफरी

बीकानेर में पूर्व कैबिनेट मंत्री के खिलाफ विरोध करने जुटे कांग्रेसियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, मची अफरा तफरी
बीकानेर। कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री के खिलाफ पैदल मार्च निकाल कर विरोध करने जुटे कांग्रेसियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से सभा में अफरा तफरी मच गई, कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता सभास्थल से भागने लगे। किसी ने गमछे का सहारा लिया तो कोई मधुमक्खियां भगाने के लिए पेड़ की डाली तोड़ लाया। इस दौरान एक कार्यकर्ता शर्ट में मुंह डाल कर वहां से निकलते नजर आया। दरअसल, बुधवार को दोपहर 1 कांग्रेस नेता भंवर कूकणा की अगुवाई में नोखा और बीकानेर से कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी मैदान में इक_ा हुए थे। गांधी मैदान से विरोध मार्च निकाला जाना था। अचानक 1 बजे मार्च शुरू होने से पहले मैदान में मधुमक्खी का छत्ता उड़ गया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कांग्रेस नेता भंवर कूकणा भी इस हमले की चपेट में आए। बताया जा रहा है कि आसपास के गांवों और नोखा क्षेत्र से बड़ी संख्या में डूडी समर्थक इस प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। घटना के बाद कुछ समय तक माहौल तनावपूर्ण रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: