Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

आज 48 घंटे के लिए बनेगा चतुर्ग्रही राजयोग, इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी-कुबेर की कृपा!

rk
1 month ago
आज 48 घंटे के लिए बनेगा चतुर्ग्रही राजयोग, इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी-कुबेर की कृपा!

आज 48 घंटे के लिए बनेगा चतुर्ग्रही राजयोग, इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी-कुबेर की कृपा!

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब एक ही राशि में चार ग्रह एक साथ आते हैं, तो चतुर्ग्रही योग बनता है. ज्योतिष शास्त्र में इसे प्रभावशाली माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 अप्रैल यानी आज से 17 अप्रैल के बीच ऐसा ही खास संयोग बनने जा रहा है. यह योग करीब 48 घंटे तक सक्रिय रहेगा और इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. हालांकि, ज्योतिषियों के अनुसार मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों के लिए यह समय खासतौर पर लाभकारी साबित हो सकता है. इस दौरान धन, करियर और भाग्य से जुड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. मान्यता है कि इस दौरान मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा भी इन पर बनी रह सकती है. चतुर्ग्रही राजयोग परिस्थितियों के अनुसार शुभ या सामान्य परिणाम दे सकता है. लेकिन इस बार बनने वाला योग कई लोगों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से फायदेमंद रह सकता है. आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं. पहले के मुकाबले पैसों की स्थिति बेहतर हो सकती है. यदि आपका कोई पैसा अटका हुआ है, तो उसके मिलने की संभावना है. व्यापार में भी कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है. 

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए यह योग निवेश के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है. धन में वृद्धि के संकेत हैं. नौकरी करने वालों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.  किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा. 

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. धन लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. पैतृक संपत्ति से भी फायदा होने के योग हैं. 

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए यह योग भाग्य का साथ लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी. प्रमोशन के योग बन सकते हैं. यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें राहत मिल सकती है. पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने और आय बढ़ने के संकेत हैं. 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: