Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

हाईवे पर पलटा केमिकल टैंकर, लगी आग, 2 किलोमीटर तक दिखाई दी लपटें

rk
3 months ago
हाईवे पर पलटा केमिकल टैंकर, लगी आग, 2 किलोमीटर तक दिखाई दी लपटें

हाईवे पर पलटा केमिकल टैंकर, लगी आग, 2 किलोमीटर तक दिखाई दी लपटें
नागौर। नागौर-लाडनूं नेशनल हाईवे पर केमिकल से भरा टैंकर पलटने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें करीब दो किलोमीटर दूर से दिखाई दीं। प्रशासन ने हाईवे को दोनों तरफ से अस्थायी रूप से बंद कर दिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चार दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर छह एम्बुलेंस भी मौके पर तैनात रखी गईं। हादसा डेह में कुंजल माता मंदिर के पास बुधवार रात करीब 10 बजे हुआ। सुरपालिया थानाधिकारी सुमन चौधरी ने बताया - टैंकर पलटते ही उसमें आग भड़क उठी, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलते ही सुरपालिया थाना पुलिस और नगरपरिषद की दमकलें मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता को देखते हुए चार दमकलों को लगाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया, हालांकि तब तक टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई अन्य वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। टैंकर ड्राइवर लुकमान खान (निवासी बाड़मेर) समय रहते बाहर निकल गया, जिससे जनहानि टल गई।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: