Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर को दी सौगातें, पीबीएम के लिए भी हुई घोषणा

3 weeks ago
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर को दी सौगातें, पीबीएम के लिए भी हुई घोषणा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर को दी सौगातें, पीबीएम के लिए भी हुई घोषणा
बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान लूणकरणसर क्षेत्र के विकास को नया आयाम देने वाली कई घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं से आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को बल मिलेगा।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने इन घोषणाओं पर प्रसन्नता जताई है तथा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने लूणकरणसर में सावित्री बाई फुले छात्रावास के निर्माण की घोषणा की है, जिससे क्षेत्र की छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी और उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।
इसके अलावा जैतपुर (राईका चक) – शेरपुरा - 19 एमकेडी संपर्क सडक़ के निर्माण के लिए 8 करोड़ 50 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। यह सडक़ बन जाने से ग्रामीण इलाकों का मुख्य मार्ग से संपर्क मजबूत होगा और आवागमन सुविधाजनक होगा।
इसी प्रकार कीकासर से गारबदेसर (जिला बीकानेर) वाया कँवलासर 0/0 किमी से 17/0 किमी तक मिसिंग लिंक सडक़ निर्माण के लिए 6 करोड़ 80 लाख रुपये की घोषणा की गई है। इससे क्षेत्र के कई गांव मुख्य सडक़ नेटवर्क से जुड़ेगा और स्थानीय विकास को सहयोग मिलेगा।
इन घोषणाओं पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह घोषणाएं लूणकरणसर के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी और आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

पीबीएम में स्थापित होगी न्यूरो कैथ लैब, मंत्री गोदारा ने पीबीएम में गत दिनों आयोजित बैठक के दौरान भिजवाए थे प्रस्ताव
मुख्यमंत्री ने पीबीएम अस्पताल में न्यूरोपैथी कैथ लैब की स्थापना तथा रेटिना सर्जरी के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए 7 करोड़ रुपए की घोषणा की है। खाद्य मंत्री ने गत दिनों पीबीएम अस्पताल में आयोजित बैठक के दौरान इसके लिए प्रस्ताव प्राप्त करते हुए सरकार को भिजवाए थे। इस आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा बीकानेर में न्यूरो कैथ लैब की स्थापना की घोषणा की गई है, जिससे ब्रेन स्ट्रोक और नसों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का आधुनिक उपचार स्थानीय स्तर पर संभव होगा। इसी प्रकार रेटिना सर्जरी के उपकरणों की उपलब्धता से आंखों की गंभीर बीमारियों का आधुनिक और सटीक इलाज स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेगा और मरीजों को अन्यत्र रेफर होने की जरूरत कम होगी।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: