Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

rk
2 weeks ago
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

खुलासा न्यूज,बीकानेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आगमन पर आज नाल एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वागत में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, केबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, सुमित गोदारा, विधायक सिद्धि कुमारी, विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी, भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़,

 

पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, विजय आचार्य, सत्यप्रकाश आचार्य, कैलाश विश्नोई, मोहन सुराणा, मनीष सोनी, कमल गहलोत, श्याम चौधरी एवं नरेश नायक सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा बीकानेर आगमन पर शुभकामनाएं दीं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: