मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का डूंगरगढ़ दौरा कल: आड़सर गांव में करेंगे जनसंवाद
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का डूंगरगढ़ दौरा कल: आड़सर गांव में करेंगे जनसंवाद
बीकानेर। भजनलाल शर्मा का डूंगरगढ़ क्षेत्र के आड़सर गांव में प्रस्तावित दौरा मंगलवार को आयोजित होगा। मुख्यमंत्री यहां “ग्रामीण रथ समृद्ध किसान, खुशहाल राजस्थान” कार्यक्रम में भाग लेकर ग्रामीणों, किसानों और विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। Bharatiya Janata Party जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, हेलिपैड और अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, आगमन व्यवस्था, बैठक, संवाद मंच, रात्रि विश्राम और भोजन व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई।
जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया के अनुसार मुख्यमंत्री शाम करीब 5 बजे हेलिपैड पर पहुंचेंगे, जिसके बाद आड़सर गांव में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह दौरा लो-प्रोफाइल रखा गया है और इसका मुख्य फोकस जनसंवाद पर रहेगा।
कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सबसे पहले राजीविका सखियों से संवाद करेंगे। इसके बाद वे किसानों से कृषि, सिंचाई, उत्पादन और ग्रामीण विकास जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही बुजुर्गों, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं से भी सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव जानेंगे।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का भोजन बूथ अध्यक्ष के निवास पर निर्धारित है और रात्रि विश्राम भी आड़सर गांव में ही किया जाएगा। इस दौरे को ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने और जनसंपर्क मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी के अनुसार निरीक्षण के दौरान दिलीप सिंह राजपुरोहित, महावीर चारण, पवन स्वामी और सुरेंद्र स्वामी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ