Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

होटलों में मनमर्जी से सरकारी बैठकों पर रोक,मुख्य सचिव ने जारी किया सर्कुलर

rk
2 months ago
होटलों में मनमर्जी से सरकारी बैठकों पर रोक,मुख्य सचिव ने जारी किया सर्कुलर


होटलों में मनमर्जी से सरकारी बैठकों पर रोक,मुख्य सचिव ने जारी किया सर्कुलर
जयपुर।  मुख्य सचिव ने हर छोटे बड़े सरकारी आयोजन के लिए होटल और प्राइवेट जगहों पर कार्यक्रम करने पर रोक लगा दी है। विशेष परिस्थिति को छोड़ अब सभी सरकारी विभाग होटलों और प्राइवेट जगहों पर बैठकें, प्रदर्शनी, सेमिनार और समारोह नहीं कर सकेंगे। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने इसके लिए सर्कुलर जारी कर नई गाइडलाइन जारी की है।
मुख्य सचिव के सर्कूलर में निर्देश दिए हैं कि सभी तरह के आयाोजन जहां तक संभव हों, सरकारी भवनों और सरकारी संस्थाओं के ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल में ही किए जाएं। इससे सरकारी सुविधाओं का सुचारू उपयोग होगा और सरकारी पैसे का अनावश्यक खर्च रोका जा सकेगा। भविष्य में होने वाले सभी कार्यक्रम, प्रदर्शनी, समारोह, बैठक और सेमिनार आदि का आयोजन सरकारी हॉलों में ही किया जाएगा।
प्राइवेट जगह के लिए कमेटी से मंजूरी लेनी होगी
सर्कुलर के मुताबिक किसी ​विशेष परिस्थिति में यदि प्राइवेट जगह या होटल में कार्यक्रम करना जरूरी हो तो, इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी से मंजूरी लेनी होगी। इस कमेटी में वित्त विभाग के एसीएस या प्रमुख सचिव, जीएडी के प्रमुख सचिव और आयोजन से जुड़े विभाग के एसीएस या प्रमुख सचिव मेंबर होंगे।
आरआईसी, कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में करने की हिदायत
मुख्य सचिव के सर्कूलर के मुताबिक सरकारी विभाग, निगम, स्वायत्तशाषी संस्थाएं, क्कस्ह्य की तरफ से समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों, सेमिनार, समारोह किए जाते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों के लिए सरकारी विभागों और संस्थाओं के पास सभी सुविधाओं से लैस कॉन्फ्रेंस हॉल उपलब्ध हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: