Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

विद्यालय भवन की मांग को लेकर बच्चे व ग्रामीण बैठे धरने पर, पुलिस ने जबरदस्ती उठाने का किया प्रयास

Bansal
1 week ago
विद्यालय भवन  की मांग को लेकर बच्चे व ग्रामीण बैठे धरने पर, पुलिस ने जबरदस्ती उठाने का किया प्रयास


विद्यालय भवन की मांग को लेकर बच्चे व ग्रामीण बैठे धरने पर, पुलिस ने जबरदस्ती उठाने का किया प्रयास
 खाजूवाला। 1 केजेडी गांव के राजकीय विद्यालय के आगे विद्यालय भवन की मांग को लेकर बच्चों और ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर विरोध जताया और बच्चों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में पर्याप्त भवन नहीं होने के कारण बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण लंबे समय से विद्यालय के लिए पर्याप्त भवन की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से अब उन्होंने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।
धरने पर बैठे ग्रामीणों और बच्चों ने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जबरन धरने से हटाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस ने ताले की चाबी भी छीनने की कोशिश की। ग्रामीणों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं और उनका प्रशासन से किसी तरह का बैर-भाव नहीं है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया और आंदोलन को बलपूर्वक हटाने का प्रयास किया गया, तो वे आंदोलन को बड़े स्तर पर ले जाएंगे तथा उपखंड कार्यालय का घेराव करेंगे।
ग्रामीणों की मांग है कि विद्यालय के लिए जल्द से जल्द पर्याप्त भवन उपलब्ध करवाया जाए, ताकि बच्चों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल मिल सके।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: