Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर: शहरवासियों को जल्दी ही मिलेगी ये सुविधा, नगर निगम से मांगी अनुमति

1 month ago
बीकानेर: शहरवासियों को जल्दी ही मिलेगी ये सुविधा, नगर निगम से मांगी अनुमति

बीकानेर: शहरवासियों को जल्दी ही मिलेगी ये सुविधा, नगर निगम से मांगी अनुमति

बीकानेर। शहरवासियों को जल्दी ही पाइप लाइन से रसोई गैस सुविधा मिलने की उम्मीद और मजबूत हो गई है। पहले चरण में समता नगर, गांधी नगर और करणी नगर के 20 किमी में गैस पाइप लाइन बिछाई गई है। इन कॉलोनियों के 139 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराए थे। अब संबंधित कंपनी ने नगर निगम को पत्र लिखकर 6 नए इलाकों में 69.7 किमी अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने के लिए पत्र लिखा है। इसीलिए इस साल के अंत तक इन घरों में पाइप लाइन के जरिए पीएनजी पहुंचने की उम्मीद है। गैसोनॉट कंपनी ने पहले चरण में करीब 200 किमी पाइप लाइन बिछाने का टारगेट रखा है। रीको के करणी नगर औद्योगिक क्षेत्र में गैसोनॉट कंपनी का स्टेशन तैयार हो गया है। बीछवाल से सटे समता नगर, करणी नगर और गांधी नगर में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है।

अब तक करीब 20 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है और अब हनुमानहत्था, रथखाना, कुचिलपुरा, मेजर पूर्णसिंह, मेहरों का बास, ट्रांसपोर्ट नगर समेत कुछ इलाके चुने हैं। जहां करीब 70 किमी लाइन बिछाई जाएगी। गैसोनेट कंपनी ने 16 फरवरी को ही निगम सचिव के नाम एक पत्र लिखकर बताया कि वो कहां-कहां कितने-कितने किमी लाइन बिछाने जा रहा है और उसके लिए निगम उसकी अनुमति दे।

लाइन बिछाने के बाद ही कंपनी के कर्मचारी गैस की सप्लाई लेने के लिए रजिस्ट्रेशन भी करेंगे। अब तक करीब डेढ़ सौ घरों के रजिस्ट्रेशन होने के साथ ही कनेक्शन देने का काम भी चल रहा है। इन घरों में दिसंबर के अंत तक गैस पहुंचाने का काम शुरू हो जाएगा। पीएनजी वर्तमान एलपीजी गैस से करीब 200 रुपए तक सस्ती होगी। हर घर के बाहर वाल्व के पास मीटर लगा होगा, जिसमें रोजाना कंज्यूम होने वाली गैस की रीडिंग आ जाएगी। उपभोक्ताओं को घर बैठे ऑनलाइन पेमेंट कर गैस रिचार्ज करने की सुविधा मिलेगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: