Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पंचायत के दौरान दो पक्षों में मारपीट, लाठी-पाइप और बरछी से हमले के आरोप, क्रॉस केस दर्ज

Bansal
5 hours ago
पंचायत के दौरान दो पक्षों में मारपीट, लाठी-पाइप और बरछी से हमले के आरोप, क्रॉस केस दर्ज

पंचायत के दौरान दो पक्षों में मारपीट, लाठी-पाइप और बरछी से हमले के आरोप, क्रॉस केस दर्ज

बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र के आरडी 837 में आपसी विवाद को लेकर चल रही पंचायत के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी, पाइप, सैला, बरछी और अन्य हथियारों से हमला करने के साथ तोड़फोड़ और सामान ले जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पहले पक्ष की ओर से दिलीप सिंह पुत्र करणीसिंह राजपूत (27), निवासी अगनेऊ, हाल पीबीएम अस्पताल बीकानेर के कैजुअल्टी वार्ड में उपचाराधीन, ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि पहले हुई धक्का-मुक्की और कहासुनी को लेकर 30 सितंबर को पंचायत चल रही थी।

आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग लाठी, सैला, पाइप और बरछी लेकर वहां पहुंचे और दिलीप सिंह तथा उसके भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। रिपोर्ट में दुकान के आगे खड़ी मोटरसाइकिल सहित तीन मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ करने और मोबाइल फोन ले जाने का आरोप भी लगाया गया है। इस मामले में लेखराम, भवानी, पवन, राहुल और अमरचंद निवासी खाजूवाला सहित 15-20 अन्य लोगों पर आरोप लगाए गए हैं।

दूसरे पक्ष ने भी लगाए गंभीर आरोप

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से पवन कुम्हार ने पुलिस को रिपोर्ट दी गई है। इसमें आरोप लगाया गया कि पंचायत के लिए पहुंचे परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इसके बाद हमलावर फैक्ट्री में घुस गए और तंदूर, बर्तन, खिड़कियां, टीवी और कैमरों सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ की। पिकअप वाहन को क्षतिग्रस्त करने का आरोप भी लगाया गया है। दूसरे पक्ष ने कमरे में घुसकर मारपीट करने, चांदी की चेन तोड़कर ले जाने और काउंटर से करीब 60 हजार रुपए निकालने सहित अन्य आरोप भी लगाए हैं। इस रिपोर्ट में दिलीप सिंह, बीरू, मान सिंह, खीव सिंह, महेंद्र सिंह, राम सिंह, शिव कुमार कुम्हार और नरेश सिंह भाटी सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में क्रॉस मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस अब दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए मारपीट, तोड़फोड़, वाहन क्षति, नकदी और सामान ले जाने के आरोपों की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: