Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

गंडासी-डंडों से हमला, दो गुटों में झड़प, ईंट-पत्थर फेंके, 3 युवक डिटेन

Bansal
3 months ago
गंडासी-डंडों से हमला, दो गुटों में झड़प, ईंट-पत्थर फेंके, 3 युवक डिटेन

गंडासी-डंडों से हमला:दो गुटों में झड़प, ईंट-पत्थर फेंके; 3 युवक डिटेन
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में शुक्रवार को दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक- दूसरे से मारपीट की, इसके बाद लाठी- डंडों और गंडासे से एक- दूसरे पर वार किए। घटना से मेन बाजार से लेकर सार्वजनिक बस स्टैंड तक दहशत फैल गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सादुलशहर सीआई मलकीयत सिंह मान ने बताया कि मामले में 3 युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को मेन बाजार के श्री अरूटजी महाराज चौक पर दो गुटों के बीच हुई। 

इस दौरान करीब आधा दर्जन युवक आमने-सामने हो गए। लाठियां, कापे, गंडासी चले और ईंट-पत्थर फेंके गए। मारपीट का शोर सुनकर आस-पास के दुकानदार और राहगीर आए और बीच-बचाव किया। इस दौरान बस स्टैंड पर भी अफरा-तफरी मच गई। यात्री इधर-उधर भागने लगे और बसों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीआई मलकीयत सिंह मान ने बताया- अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। हमने तीन युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में पूछताछ शुरू कर दी है। बदमाशी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर का शांतिपूर्ण माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: