Khulasa Online
Breaking
• रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट कल होगा जारी, इतने बजे आएंगे परिणाम

1 day ago
कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट कल होगा जारी, इतने बजे आएंगे परिणाम
कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट कल होगा जारी, इतने बजे आएंगे परिणाम
 
बीकानेर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान द्वारा आयोजित कक्षा 5 और कक्षा 8 की वर्ष 2026 की परीक्षाओं का परिणाम मंगलवार, 24 मार्च को जारी किया जाएगा। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के लिए यह बड़ी खबर है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। विभागीय जानकारी के अनुसार परिणाम दोपहर 1 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जारी किए जाएंगे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
 
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से  देख सकेंगे। इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय किया जाएगा, जहां रोल नंबर या अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज कर परिणाम प्राप्त किया जा सकेगा। इस वर्ष कक्षा 5 और कक्षा 8 की परीक्षाओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार परिणाम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और समय पर परिणाम जारी किया जाएगा। विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय माध्यमों से ही परिणाम की जानकारी प्राप्त करें।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: