कुछ देर में बीकानेर पहुचेंगे सीएम भजनलाल शर्मा, ये रहेगा कार्यक्रम
कुछ देर में बीकानेर पहुचेंगे सीएम भजनलाल शर्मा, ये रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को बीकानेर आएंगे। मुख्यमंत्री कुछ ही देर बाद विशेष विमान से नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। जहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद इसी मार्ग से वापस नाल जाएंगे, जहां से जयपुर के लिए ग्यारह बजे बाद उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित ‘सेवा संकल्प कार्यक्रम’ में शामिल होंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम स्थल से कार से नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। करीब 10:45 बजे वे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 11:15 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:15 बजे जयपुर पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शहर व देहात भाजपा नेताओं से चर्चा करेंगे। स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की हार को लेकर भी चर्चा होगी तो पंचायत चुनावों की तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ