Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

सीएम की सुरक्षा में चूक : हेलीपैड में घुसा बैल, पुलिस वालों को दौड़ाया; बचने के लिए फायर ब्रिगेड पर चढ़े

1 week ago
सीएम की सुरक्षा में चूक : हेलीपैड में घुसा बैल, पुलिस वालों को दौड़ाया; बचने के लिए फायर ब्रिगेड पर चढ़े

सीएम की सुरक्षा में चूक : हेलीपैड में घुसा बैल, पुलिस वालों को दौड़ाया; बचने के लिए फायर ब्रिगेड पर चढ़े

बेगूसराय। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा बेगूसराय पहुंची। सभा को संबोधित कर करते हुए CM ने कहा, 'हम लोगों की सरकार आपके लिए लगातार काम कर रही है। केंद्र भी लगातार मदद कर रही है। 2005 में NDA की सरकार बनी तब से राज्य में कानून का राज है।

हमारी सरकार आने से पहले पुरानी वाली सरकार ने बुरा हाल कर रखा था। शाम में लोग घर से निकलने से डरते थे। पहले शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट थी। हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। उन लोगों को काम रद्दी था।'

CM के संबोधन के दौरान कुछ महिलाएं उठकर जाने लगीं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अरे कहांं भाग रहे हो हम बंद कर दें। कोई पीछे से भाग रहा है, कोई आगे से भाग रहा है। बैठिए अभी। हाथ उठाकर बताइए हम बोलें या नहीं। अब तो सब कुछ कर ही रहे हैं, फिर क्यों भाग रही हो। बैठिए और चुपचाप सुनिए।’

बेगूसराय में दोनों डिप्टी CM और मुख्यमंत्री के सामने ‘बिहार का CM कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो’ के नारे लगाए गए।

हेलीपैड पर CM की सुरक्षा में बड़ी चूक

CM के पहुंचने से पहले उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। समृद्धि यात्रा के तहत CM जिस हेलीपैड पर उतरने वाले थे वहां एक बैल घुस गया। बैल ने वहां मौजूद पुलिस वालों को दौड़ा दिया।

बचने के लिए एक पुलिसकर्मी फायर ब्रिगेड की गाड़ी के ऊपर चढ़ गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बाहर खदेड़ा। थोड़ी देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: