Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलक्टर, चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

1 week ago
औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलक्टर, चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने मंगलवार को पूनरासर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में दवाइयों और जांचों की उपलब्धता और स्टाफ की उपस्थिति के बारे में जाना। मरीजों एवं उनके परिजनों से व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी के अनुपस्थित होने को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।

 


उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों के निपटने के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। सभी आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने सैरुणा से पूनरासर की ओर आने वाली सड़क को दुरूस्त करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने पूनरासर स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन किए तथा यहां भरने वाले भादवा मेले के ऐतिहासिक परिपेक्ष्य के बारे में जानकारी ली और स्थानीय प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: