Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

स्कॉपिर्या व बाइक की हुई भिड़ंत, दो बच्चों की मौत, एक जना घायल, पुलिस ने वाहन को किया जब्त

Bansal
1 month ago
स्कॉपिर्या व बाइक की हुई भिड़ंत, दो बच्चों की मौत, एक जना घायल, पुलिस ने वाहन को किया जब्त


स्कॉपिर्या व बाइक की हुई भिड़ंत, दो बच्चों की मौत, एक जना घायल, पुलिस ने वाहन को किया जब्त
बीकानेर।  गजनेर के भोलासर गांव के पास एक स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। गजनेर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, यह टक्कर भोलासर गांव के पास हुई। मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया, जबकि दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़  जमा हो गई।घायल व्यक्ति को तुरंत बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक बच्चे और घायल व्यक्ति हनुमानगढ़ क्षेत्र के बावरी समाज से संबंधित बताए जा रहे हैं।पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।खबर लिखे जाने तक गजनेर थाने में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मृतकों के परिजनों से जानकारी जुटाने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: