निर्जला एकादशी पर श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु समिति ने दिया ज्ञापन
निर्जला एकादशी पर श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु समिति ने दिया
ज्ञापन
बीकानेर। श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर में दिनांक 25.06.2026 वार बृहस्पतिवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर विशाल मेला लगेगा।
श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्टमण्डल सचिव सीताराम कच्छावा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम आयुक्त- श्री सिद्धार्थ पलानीचामी से मिला तथा श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में निर्जला एकादशी के मेले में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु ज्ञापन दिया।
शिष्ट मण्डल में सीताराम कच्छावा,शिव प्रकाश सोनी, विनोद महात्मा,अनिल सोनी,चंद्र प्रकाश,कैलाश छींपा, अजय राठौड़, संदीप मारू,कालू वैष्णव, गौरीशंकर अग्रवाल आदि समिति के सदस्य शामिल थे।
समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा को बताया कि,इस मेेले में अन्य राज्यों के असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते है तथा मेले में महिलाओं के चैन, मोबाइल एवं पर्स की चोरी की घटनाऐं होती है। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने मेले में प्रातः 5 बजे से समुचित पुलिस व्यवस्था करने की मांग की। दिनांक 26 जून को मोहर्रम होने के कारण दिनांक 25 जून को श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में रात्रि में ताजिए निकाले जाने के कारण तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में दिनांक 25 जून को रात्रि में मेले के कारण भारी भीड़ हो होने की जानकारी दी,तथा इस बाबत विशेष व्यवस्था करने की मांग की।
शिष्टमण्डल ने जिला कलक्टर श्री निशांत जैन को श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर में होने वाले मेले में पुलिस व्यवस्था, देवस्थान विभाग से टेन्ट व्यवस्था, निगम से सफाई व्यवस्था, बीकानेर विकास प्राधिकरण से मंदिर एवं पार्क परिसर की बंद पड़ी लाईटों को ठीक करने, फव्वारों को प्रतिदिन प्रातः व सांय संचालित करने तथा पानी-बिजली की व्यवस्था सुचारू करने हेतु संबंधित विभागों को आदेश जारी करने तथा श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में विभिन्न विकास कार्य कराने हेतु निवेदन किया।
शिष्टमण्डल ने बीकानेर विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम के आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलानीचामी को श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में स्थित दोनों फव्वारों को चालू करवाने,पार्क परिसर में 30 बेंच लगवाने, 20 कचरा पात्र लगवाने,दूब काटने की मशीन तथा ओपन जिम में विभिन्न मशीन लगवाने की मांग की इसके साथ ही साथ इस मेले में पार्क परिसर, मंदिर परिसर, सीढियों वाले रास्ते तथा संतोषी माता के मंदिर के पीछे सघन सफाई करने की मांग की।
शिष्ट मंडल ने देवस्थान विभाग निरीक्षक श्रीमती सोनिया रंगा से मिलकर निर्जला एकादशी के मेले में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी विभिन्न व्यवस्थाओं की मांग की।
भवदीय
सीताराम कच्छावा
सचिव
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ