Khulasa Online
TM Jewellers
Bjp
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

गंगाशहर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर की गई शिकायत

Bansal
6 hours ago
गंगाशहर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर की गई शिकायत

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  गंगाशहर में चौपड़ाबाड़ी से सुजानदेसर की ओर जाने वाले मार्ग पर अवैध कब्जों की शिकायत जन अभाव अभियोग निराकरण समिति (जिला कलक्टर) से की गई है। चौपड़ाबाड़ी क्षेत्र के निवासियों ने ज्ञापन में पुराने ईंट भट्टा क्षेत्र स्थित सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि न केवल भूमि पर कब्जा किया गया है बल्कि भूमि को समतल करके प्लॉट के रूप में बिक्री भी की जा रही है।

 

उक्त भूमि पटवार हल्का गंगाशहर के शरह स्वरूपदेसर संख्या 21,22,24 एवं 25 (यूआईटी) तथा किसमीदेसर के खसरा संख्या 1096/28,129,130 (सिवाय चक भूमि) कुल 6.02 हैक्टेयर पर स्थित है। यह भूमि पूर्व में संपतलाल पुत्र धूराराम के नाम से ईंट भट्टा हेतु लीज पर दी गई थी और निधन के उपरांत लीज स्वत समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन देने के साथ ही अवैध कब्जे हटाने व आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र के बाबूलाल जाट, कैलाश खुडिय़ा, बाबूलाल कुमावत, महावीर भाटी, ओंकार भाटी, संतोष यादव आदि शामिल रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: