Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पन्नाधाय फर्म से लगे कम्प्यूटर ऑपरेटर व अटेंडेंट अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर, फैली अव्यवस्था

1 month ago
पन्नाधाय फर्म से लगे कम्प्यूटर ऑपरेटर व अटेंडेंट अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर, फैली अव्यवस्था


पन्नाधाय फर्म से लगे कम्प्यूटर ऑपरेटर व अटेंडेंट अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर, फैली अव्यवस्था
बीकानेर। बीकानेर पीबीएम अस्पताल  में आये दिन हड़ताल, मारपीट की घटनाएं लगातार हो रही है। इससे पीबीएम की सााख गिरती जा रही है। संविदाकर्मी व ठेकेदार के लगे कर्मचारी आये दिन हड़ताल की धमकी देते है या हड़ताल पर बैठ जाते है जिससे पीबीएम की व्यवस्थाओं में व्यवधान पड़ता है। इसी तरह जानकार सूत्रों से ऐसी खबर सामने आई है कि पन्नाधाय फर्म से लगे कम्प्यूटर ऑपरेटर व अटेंडेट ने अपनी मांगों को लेकर  हड़ताल  पर चले गये है जिससे पूरे एसएसबी में अव्यवस्था हो गई और आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसको लेकर एक ज्ञापन भी दिया है। ज्ञापन में  उनकी मांग है कि फर्म निर्धारित समय पर वेतन का भुगतान नहीं कर रही है साथ ही कर्मचारियों के वेतन से पीएफ राशि काटे जाने के बाद भी संबंधित खातों में नियमित रुप से जमा नहीं की जा रही है। इस कारण कर्मचारियों को आर्थिक मानसिक एवं  पारिवारिक परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है। इसको लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को मौखिक व लिखित में सूचना दी लेकिन आज तक कोई हल नहीं निकलने पर आखिर विवश होकर हड़ताल पर  चले गये अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन अधीक्षक एसएसबी अस्पताल बीकानेर को दिया गया है। जिसमें समस्त ठेका कर्मचारी जो पन्नाधाय फर्म के मध्यम से  एसएसबी अस्पताल में कार्यरत है। इस ज्ञापन में मणिशकर व्यास व  दो तीन  अन्य के हस्ताक्षर युक्त है। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: