Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कांग्रेस ने नियुक्त किए जिला प्रभारी और सह-प्रभारी, बीकानेर के इन दो नेताओं को मिली इन जिलों की जिम्मेदारी

3 months ago
कांग्रेस ने नियुक्त किए जिला प्रभारी और सह-प्रभारी, बीकानेर के इन दो नेताओं को मिली इन जिलों की जिम्मेदारी

कांग्रेस ने नियुक्त किए जिला प्रभारी और सह-प्रभारी, बीकानेर के इन दो नेताओं को मिली इन जिलों की जिम्मेदारी

जयपुर। कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटियों में नेताओं को प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किया। कांग्रेस ने 37 नेताओं को जिला प्रभारी और इतने ही नेताओं को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी। जिला प्रभारी बनाए गए नेताओं में 7 विधायक और 9 पूर्व विधायक भी शामिल हैं। प्रभारी और सह प्रभारी बनाए गए नेता जिलों में दौरे करने से लेकर संगठन से जुड़े कामों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष को रिपोर्ट देंगे। विधायक रोहित बोहरा को जयपुर प्रभारी की जिम्मेदारी बरकरार रखी गई है, वे पहले भी जयपुर के प्रभारी थे। कांग्रेस संगठन में 50 जिलों में 37 नेताओं को जिम्मेदारी है। इनमें कई नेताओं को दो जिलों का भी प्रभार सौंपा गया है। शिमला देवी नायक को बीकानेर शहर के साथ ग्रामीण का भी जिला प्रभारी बनाया गया है। वहीं बीकानेर से प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ को फिर से श्रीगंगानगर प्रभारी बनाया गया है। लूणकरणसर से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे प्रदेश महासचिव डॉ. राजेंद्र मूंड को पाली का प्रभारी बनाया गया है। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: