Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कांग्रेस विधायक की बेटी की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रैफिक सिग्नल पोल और पेड़ से टकराई कार

3 months ago
कांग्रेस विधायक की बेटी की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रैफिक सिग्नल पोल और पेड़ से टकराई कार

कांग्रेस विधायक की बेटी की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रैफिक सिग्नल पोल और पेड़ से टकराई कार 

जयपुर। जयपुर में रविवार देर रात करीब 3 बजे कांग्रेस विधायक हरिश चौधरी की बेटी आस्था चौधरी की कार का एक्सीडेंट हो गया। आस्था की कार विधानसभा के मुख्य गेट के सामने ट्रैफिक सिग्नल पोल और पेड़ से जा टकराई। इससे कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

दुर्घटना थाना साउथ में तैनात पुलिसकर्मी कैलाश ने बताया- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि क्रेटा कार अंबेडकर सर्कल से एमएलए क्वार्टर की ओर जा रही थी। विधानसभा गेट के पास सड़क पर अचानक चार से पांच कुत्ते आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में कार चला रही युवती वाहन से नियंत्रण खो बैठी। कार सीधे पोल व पेड़ से जा भिड़ी। यही हादसे का प्राथमिक कारण माना जा रहा है।

कैलाश ने बताया- दुर्घटनाग्रस्त कार कांग्रेस विधायक हरिश चौधरी की बेटी आस्था चौधरी के नाम पर नागौर के एट्रेस से रजिस्टर्ड है। हादसे के वक्त वही कार चला रही थीं। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।

हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। फिलहाल इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: