Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

कांग्रेस ने पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठाए सावाल, अधीक्षक को दी आंदोलन की चेतावनी

rk
2 months ago
कांग्रेस ने पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठाए सावाल, अधीक्षक को दी आंदोलन की चेतावनी


कांग्रेस ने पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठाए सावाल, अधीक्षक को दी आंदोलन की चेतावनी 
 बीकानेर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और मरीजों को हो रही परेशानियों पर गंभीर चिंता जताई है। ज्ञापन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम में मरीजों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में अव्यवस्था के चलते आए दिन विवाद की स्थिति बनती है।
प्रमुख समस्याएं जो उठाई गई
दवाइयों की कमी : अस्पताल के अंदर स्थित दवा केंद्रों पर पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों को लिखी गई कई दवाएं नहीं मिल रही हैं, जिससे उन्हें बाहर से महंगे दामों पर दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं।
कूलर, गद्दे और सिरिंज की कमी : गर्मी के मौसम में कूलर, गद्दे और आवश्यक मेडिकल सामग्री की कमी से मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। यहां तक कि इमरजेंसी में भी मरीजों को बाहर से सामान लाना पड़ रहा है।
नि:शुल्क जांच व्यवस्था प्रभावित : राज्य सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त जांच सुविधाओं में भी बाधा आ रही है। कई बार जांच किट नहीं होने का हवाला देकर मरीजों को बाहर भेजा जा रहा है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
सोनोग्राफी जांच में देरी : सोनोग्राफी जैसी जरूरी जांच के लिए मरीजों को एक महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों को भी समय पर जांच नहीं मिल पाने से उनकी हालत और बिगडऩे का खतरा बना रहता है।
नर्सिंग स्टाफ और व्यवस्थाओं में कमी : अस्पताल में बढ़ते दबाव के बीच स्टाफ की कमी और समन्वय की कमी से मरीजों और परिजनों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अंत में ज्ञापन में कहा गया है कि यदि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पीसीसी महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष जावेद पडियार,टिंकू भाटी विक्की चड्ढा, कांग्रेस नेता राहुल जादुसंगत, साजिद सुलेमानी, दिलीप बठिया, विकास तंवर ,मनोज किराडू ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर शहजाद भुट्टो अकबर खादी, महेंद्र देवड़ा, नंदलाल गहलोत, गौरी शंकर गहलोत आदि शामिल रहे। 

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: