Khulasa Online
Breaking
• यहां पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, 6 घायल, कई मलबे में दबे; सीएम ने जताया दुख • ट्रंप की आखिरी चेतावनी : राष्ट्रपति बोले - डील मानो, वरना अंधेरे में डूबेगा ईरान; पाकिस्तान में कल फिर वार्ता • पीएम मोदी ने 30 मिनट देश को किया संबोधित, जानें क्या बोले पीएम • केंद्र सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को होगा फायदा • देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने दबोचे चार खतरनाक आतंकवादी, राम मंदिर और संसद थे निशाना, हो चुकी थी रेकी • यहां पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, 6 घायल, कई मलबे में दबे; सीएम ने जताया दुख • ट्रंप की आखिरी चेतावनी : राष्ट्रपति बोले - डील मानो, वरना अंधेरे में डूबेगा ईरान; पाकिस्तान में कल फिर वार्ता • पीएम मोदी ने 30 मिनट देश को किया संबोधित, जानें क्या बोले पीएम • केंद्र सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को होगा फायदा • देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने दबोचे चार खतरनाक आतंकवादी, राम मंदिर और संसद थे निशाना, हो चुकी थी रेकी

बीकानेर: शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चार सूत्रीय ज्ञापन, प्रशासन को दी चेतावनी, देखे वीडियो

rk
6 days ago
बीकानेर: शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चार सूत्रीय ज्ञापन, प्रशासन को दी चेतावनी, देखे वीडियो
बीकानेर: शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चार सूत्रीय ज्ञापन, प्रशासन को दी चेतावनी, देखे वीडियो 
 
आमजन को राहत देने का कार्य हो परेशान करने का नहीं - मदनगोपाल मेघवाल
शहर जिला कांग्रेस ने जिला कलेक्टर के नाम का चार सूत्रीय मांग पत्र अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन को सौंपा
 
बीकानेर 15 अप्रैल - बीकानेर शहर की मुख्य समस्याओं से परेशान जनता को निजात दिलाने हेतु आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के नेतृत्व में चार सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन को सौंपा |
 
ज्ञापन में बीकानेर शहर में नहरबंदी के दौरान अंतिम छोर तक पानी पहुंचने की व्यवस्था सुनिश्चित करने,  साथ ही एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की व्यवस्था को आखातीज और बीकानेर स्थापना दिवस को देखते हुए 17 अप्रैल की जगह 20 अप्रैल के बाद की जाने,प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए कोटगेट और सांखला फाटक पर तुरंत पूर्व की भांति टेंट की व्यवस्था करने, साथ ही बिजली की अघोषित घंटों कटौती को बंद करने,सिवरेज के कारण आमजन को हो रही परेशानी से निजात दिलाने की बात कही गई है|
 

 
ज्ञापन पर चारो बिंदुओं पर विस्तार से अपनी बात रखते हुए जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि सरकार और प्रशासन का कार्य होता है आमजन को राहत देना ना कि उनको परेशान करना इस लिहाज से जिला प्रशासन आमजन को आ रही दिक्कतों पर तुरंत संज्ञान लेकर संबंधित फर्मों और अधिकारियों को तलब कर उनकी जिम्मेदारी सुनिश्चित करे अन्यथा जिला कांग्रेस को मजबूरन आंदोलन की राह पर चलने को मजबूर होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी
 
पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी इंटक नेता हेमंत किराडू, ब्लाक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा,ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, मंडल अध्यक्ष बलराम नायक, मंडलअध्यक्ष जाकिर हुसैन,  मंडलअध्यक्ष मुकेश जोशी, मंडलअध्यक्ष लक्ष्मण व्यास, मंडलअध्यक्ष अविनाश राठौड़  मंडलअध्यक्ष अब्दुल रहमान लोदरा मंडलअध्यक्ष हंसराज विश्नोई,इंटक प्रदेश युवा अध्यक्ष महेंद्र देवड़ा, पर्यावरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुजाहिद हुसैन कुरेशी, पूर्व महासचिव राहुल जादूसंगत, रामनाथ आचार्य, एड भीखाराम मेघवाल, अर्चना नांगल, शलीना खान, पार्वती गोसाईं, प्रेम जोशी,धनसुख आचार्य,मेक्स नायक नवीन जांगिड़ डॉ.मिर्जा हैदर बेग,अहमद अली भाटी,भवानीसिंह राजपुरोहित मनोज गहलोत, अशोक कुमार आचार्य, प्रेम कुमार दैय्या, कमल गोयल, भवानीशंकर गहलोत, ताहिर हसन कादरी,सफी खान,सादिक हुसैन कुरेशी,शकील स्टार, हरिप्रकाश वाल्मिकी, सहित कांग्रेस जन मौजूद थे

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: