कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ मोर्चा!, पीसीसी चीफ के पत्र से हलचल, प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी
खुलासा न्यूज, बीकानेर। निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर अब कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। इस सम्बंध में पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने कार्यकर्ताओं के नाम पर एक पत्र लिखा है। जिसमें 28 सितंबर को जयपुर स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव और 29 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर व्यापक तिरोध-प्रदर्शन आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
पीसीसी चीफ के पत्र के अनुसार पत्र में बताया गया है कि हाल ही में सामने आए तथ्यों से निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पिछले दस महीनों के दौरान दो चुनाव आयुक्तों ने मुख्य चुनाव आयुक्त जानेश कुमार के कई फैसलों पर बार-बार औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराईं।
पार्टी का कहना है कि गरदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), नए मतदाताओ को जोडने, नाम हटाने और चुनाव आयोग की साईटी प्रणाली के केंद्रीकरण जैसे मुद्दों पर अन्य चुनाव मायुक्तों को पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई। कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम को राहुल गांधी द्वारा लंबे समय से उठाए जा रहे चुनाती अनियमितताओं के आरोपों से जोड़ते हुए कहा है कि अब रिकॉर्ड पर आई जानकारियों से चुनाव आयोग की निष्पाना पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि चुनावी तंत्र का दुरुपयोग कर लोकतात्रिक प्रक्रिया को प्रभावित किया गया और इसकी स्वतंत्र समीक्षा आवश्यक है।
इसी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने 28 सितंबर को सुबह 11 बजे जयपुर में राज्य निर्वाचन मायोग कार्यालय के चेराव का आह्वान किया है। इसमें अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अगले दिन 29 सितंबर को सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को जिला कलेक्ट्रेट तक विशाल विरोध मार्च निकालने के निर्देश दिए गए है। ऐसे में जिला स्तरों पर भी कांग्रेस अब आंदोलन की राह पर है ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ