Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

अवैध हथियार के साथ कॉन्स्टेबल और एलडीसी गिरफ्तार, पूर्व मंत्री का गनमैन भी रह चुका पुलिसकर्मी

rk
2 months ago
अवैध हथियार के साथ कॉन्स्टेबल और एलडीसी गिरफ्तार, पूर्व मंत्री का गनमैन भी रह चुका पुलिसकर्मी

अवैध हथियार के साथ कॉन्स्टेबल और एलडीसी गिरफ्तार, पूर्व मंत्री का गनमैन भी रह चुका पुलिसकर्मी

जोधपुर। एटीएस और डांगियावास थाना पुलिस ने कार में जयपुर से जैसलमेर जा रहे जैसलमेर पुलिस लाइन के हेडकांस्टेबल और मोहनगढ़ पंचायत समिति के एलडीसी को बिना लाइसेंसी हथियार परिवहन करते हुए पकड़ा। हेडकांस्टेबल कांग्रेस सरकार में पूर्व मंंत्री का गनमैन रहा है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत डांगियावास पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। डांगियावास थानाप्रभारी धोलाराम ने बताया कि एटीएस को अवैध हथियार परिवहन की सूचना थी। एटीएस की सूचना पर उन्होंने भी डांगियावास में नाकाबंदी कराई। इस दौरान जयपुर से आई कार को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें बिना लाइसेंस की 12 बोर गन व कारतूस बरामद हुए। 

इस पर अमीन खान पुत्र रमजान खान निवासी पुनासर देवीकोट जैसलमेर, हाल हेडकांस्टेबल पुलिस लाइन जैसलमेर तथा वांगे खां पुत्र सुमार खां निवासी छोटी ढाणी नाचना, हाल एलडीसी ग्राम पंचायत शेखासर, पंचायत समिति मोहनगढ़ को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को डांगियावास में 7 नंबर कोर्ट में पेश किया गया, इस दौरान दोनों मुंह छुपाते नजर आए। कोर्ट ने दोनों को 4 दिन के रिमांड पर भेजा है। 6 अप्रेल को वापस कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अब अवैध हथियार को लेकर आरोपियों से पूछताछ करेगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: