Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

घर में घुसकर थानेदार पर कॉन्स्टेबल ने किया हमला, रात 1 बजे गेट तोड़कर घुसा

4 months ago
घर में घुसकर थानेदार पर कॉन्स्टेबल ने किया हमला, रात 1 बजे गेट तोड़कर घुसा

घर में घुसकर थानेदार पर कॉन्स्टेबल ने किया हमला, रात 1 बजे गेट तोड़कर घुसा

पार्टी में शराब पीने से टोकने पर गुस्साए कॉन्स्टेबल ने अपने ही थानाधिकारी (सीआई) पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी नशे की हालत में पहले थाने में उत्पात मचाता रहा, फिर सीआई के सरकारी क्वार्टर का गेट तोड़कर अंदर घुस गया और धारदार सुवे से हमला कर दिया। थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा की रिपोर्ट पर कॉन्स्टेबल रणजीत टाडा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद आरोपी थाने से फरार हो गया। मामले में कॉन्स्टेबल रणजीत और विजयपाल को सस्पेंड कर दिया गया है। थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया- कॉन्स्टेबल रणजीत ड्यूटी समय पर थाने नहीं पहुंचा था और नशे में था। फोन पर उसे थाने आने की चेतावनी दी गई थी, अन्यथा गैरहाजिरी लगाने की बात कही गई। जब वह नहीं आया तो नियमानुसार एब्सेंट लगा दी गई।

इससे नाराज होकर रणजीत आपा खो बैठा। पहले उसने थाने के स्टाफ को दौड़ाया, फिर सीधे सीआई के सरकारी आवास पहुंच गया। मुख्य और साइड गेट तोड़कर अंदर घुसा और चिल्लाने लगा कि गैरहाजिरी लगाने की हिम्मत कैसे हुई। समझाने से पहले ही उसने सुवे से हमला कर दिया। घटना के समय सीआई की पत्नी भी घर में मौजूद थीं, जो घबरा गईं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: