Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

ड्यूटी से लौटे कॉन्स्टेबल की अचानक मौत, तबीयत बिगडऩे पर क्वार्टर में कर रहे थे आराम, बीकानेर में भी पोस्टेड रह चुके

rk
2 months ago
ड्यूटी से लौटे कॉन्स्टेबल की अचानक मौत, तबीयत बिगडऩे पर क्वार्टर में कर रहे थे आराम, बीकानेर में भी पोस्टेड रह चुके

ड्यूटी से लौटे कॉन्स्टेबल की अचानक मौत, तबीयत बिगडऩे पर क्वार्टर में कर रहे थे आराम, बीकानेर में भी पोस्टेड रह चुके 

चूरू। पुलिस लाइन में कार्यरत एक कॉन्स्टेबल की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
कोतवाली थाने की सब इंस्पेक्टर कमला ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के भादरा इलाके के गांव भाड़ी मोड़ निवासी सुरेंद्र कुमार जाट (38) चूरू पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ड्यूटी से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत
मृतक के चाचा हरदत्त (63) ने रिपोर्ट में बताया कि सुरेंद्र कुमार चूरू पुलिस लाइन में तैनात थे। ड्यूटी से लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके कारण वह पुलिस लाइन स्थित अपने क्वार्टर में आराम कर रहे थे।

तबीयत ज्यादा खराब होने पर साथियों ने उन्हें तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

6 महीने से पुलिस लाइन में थे पोस्टेड
कॉन्स्टेबल सुरेंद्र की 2 अक्टूबर 2008 को राजस्थान पुलिस में नौकरी लगी थी, पहली पोस्टिंग बीकानेर में थी।
22 अगस्त 2019 को चूरू ट्रांसफर होकर आये थे। इसके बाद काफी समय तक सिधमुख रहे। पिछले करीब 6 महीने से चूरू पुलिस लाइन में पोस्टेड थे।

नौकरी लगने से 5 साल पहले इनकी शादी साल 2003 में शर्मिला से हुई थी। इनके 3 बच्चे है, जिनमें बड़ी बेटी 16 साल की, दूसरे नंबर का बेटा 14 साल का और सबसे छोटी बेटी 11 साल की है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: