Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

परमानेंट माने जाने वाले पार्षद को वर्षो बाद मिली शिकस्त, पढ़ें खबर

Bansal
6 days ago
परमानेंट माने जाने वाले पार्षद को वर्षो बाद मिली शिकस्त, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में एक अजीबोगरीब वार्ड में भी बड़ा उलटफेर हुआ है। जहां पर परमानेंट माने जाने वाले पार्षद को करारी शिकस्त मिली है। ये वार्ड पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र का वार्ड 68 है जहां पर वर्षो से एक ही परिवार के सदस्य लगातार पार्षद बन रहे थे लेकिन करीब 50 वर्षो के बाद अब उलटफेर हुआ है। ये उलटफेर माना जा रहा है कि वार्ड के परिसीमन के चलते हुआ है। वार्ड 68 में भाजपा ने शंकरलाल को टिकट दिया तो कांग्रेस ने परमानंद गहलोत को टिकट दिया जो कि बीते करीब 30 वर्षो से जीतते हुए आ रहे थे।

 

इस वार्ड में पांच राउंड की गिनती की गयी। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी ने विजय प्राप्त की। पहले राउंड में भाजपा को 487 तो कांग्रेस को 359, दूसरे राउंड में भाजपा को 422 तो कांग्रेस को 411, तीसरे राउंड में भाजपा को 569 तो कांग्रेस को 306, चौथे राउंड में भाजपा को 592 तो कांग्रेस को 413 और पांचवे रांउड में भाजपा को 334 तो कांग्रेस को 403 वोट मिले। ऐसे में भाजपा के प्रत्याशी ने यहां पर 512 वोटों से जीत दर्ज की।  जैसे ही भाजपा के शंकरलाल के जीतने की खबर आई तो भाजपाई समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा  
भाजपा समर्थक मोहन सिंह, आनंद ङ्क्षसह, दीपक सोलंकी , वाजिद कोरी, मुरली, विजय जो कि चुनाव में लगातार जुड़े थे। इन्होने ने बताया कि बेहद मुश्किल चुनाव था क्योंकि पिछले चुनाव में भी भाजपा की करारी हार हुई थी और यहां पर वर्षो से कांग्रेस काबिज थी। ऐसे में कई वर्षो के बाद ऐतिहासिक विजय मिली है। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: