Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

जैतपुर रेस्ट एरिया में अवैध शराब पर कार्रवाई पुलिस ने 90 पव्वे किए जब्त, आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज

Bansal
shiv
shiv2
7 hours ago
जैतपुर रेस्ट एरिया में अवैध शराब पर कार्रवाई पुलिस ने 90 पव्वे किए जब्त, आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज


जैतपुर रेस्ट एरिया में अवैध शराब पर कार्रवाई पुलिस ने 90 पव्वे किए जब्त, आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज
अरजनसर। अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर जैतपुर के पास भारतमाला रोड के रेस्ट एरिया में महाजन पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देशी शराब के 90 पव्वे बरामद किए। पुलिस ने शराब ले जा रहे लुभाराम उर्फ लुभिया जाट, निवासी खार की बेरी, बाड़मेर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
महाजन थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि पुलिस टीम दोपहर में जैतपुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भारतमाला रेस्ट एरिया के पास एक व्यक्ति सफेद कट्टा लेकर खड़ा है। कट्टे में अवैध देशी शराब है और वह उसे बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसके पास मौजूद कट्टे की तलाशी ली।
कट्टे से मिले देशी शराब के 90 पव्वे
पुलिस ने तलाशी ली तो कट्टे से देशी शराब के 90 पव्वे बरामद हुए। शराब के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने शराब जब्त कर लुभाराम उर्फ लुभिया जाट को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में कांस्टेबल शीशपाल, दीपचंद और अनिल कुमार शामिल रहे।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: