Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस की गाड़ियों को मारी टक्कर, 8 किलोमीटर तक पीछा किया, 4 पुलिसकर्मी घायल

4 months ago
हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस की गाड़ियों को मारी टक्कर, 8 किलोमीटर तक पीछा किया, 4 पुलिसकर्मी घायल

हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस की गाड़ियों को मारी टक्कर, 8 किलोमीटर तक पीछा किया, 4 पुलिसकर्मी घायल

झुंझुनूं में देर रात हिस्ट्रीशीटर और पुलिसकर्मी आमने-सामने हो गए। पुलिस से बचने के लिए हिस्ट्रीशीटर रोहित महला ने पुलिस की गाड़ियों को टक्कर मारी। इस हादसे में एएसआई समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामला जिले के गुढ़ागौड़जी कस्बे में शुक्रवार रात करीब 9 बजे का है। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस बदमाश का 8 किलोमीटर तक पीछा करता रहा। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ की ढाणी निवासी और गुढ़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर रोहित किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए घुम रहा था। वहीं पुलिस तीन दिनों से उसकी घेराबंदी की तैयारी कर रही थी। इस बीच शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पुलिस कसे रोहित की लोकेशन मिली। 

इस पर गुढ़ागौड़जी थाने के एएसआई सज्जन कुमार अपनी टीम ड्राइवर भूपेंद्र और कॉन्स्टेबल अशोक और रविकांत के साथ मिलकर उसे पकड़ने के लिए रवाना हुए। बांडिया नाले के पास पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की पिकअप को दोनों तरफ से घेर लिया। एक गाड़ी रोहित के आगे और दूसरी गाड़ी को पीछे लगा दिया। ऐसे में बदमाशा ने भागने की कोशिश की और पुलिस की गाड़ियों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। इस दौरान सामने खड़ी गुढ़ा थाने की गाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद अपनी पिकअप को रिवर्स करते हुए पीछे खड़ी गाड़ी को टक्कर मार फरार हो गया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: