Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

महिला को अश्लील वीडियो भेज दुष्कर्म का प्रयास, बेटे को जान से मारने की धमकी

1 month ago
महिला को अश्लील वीडियो भेज दुष्कर्म का प्रयास, बेटे को जान से मारने की धमकी

महिला को अश्लील वीडियो भेज दुष्कर्म का प्रयास, बेटे को जान से मारने की धमकी 
हनुमानगढ़।  एक महिला को अश्लील वीडियो भेजकर दुष्कर्म का प्रयास करने और किसी को बताने पर बेटे को जान मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया। महिला ने आरोपी की अश्लील चैट और वॉइस रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी है, जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अंकित तिवाड़ी निवासी भट्ठा कॉलोनी ने उसके मोबाइल पर एक अश्लील वीडियो भेजा। उलाहना दिया तो उसने अश्लील मैसेज किए। इसके बाद उसे अपने साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा।

आरोपी 27 जनवरी को उसकी दुकान में जबरदस्ती घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह दुकान से बाहर जाकर उसने अपनी सुरक्षा की। इसके बाद उसने किराए की दुकान खाली कर दूसरी जगह ले ली। अब आरोपी उसे जबरन दुष्कर्म की धमकी दे रहा है और किसी को बताने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले की जांच महिला थाना प्रभारी रजनदीप कौर कर रही हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: