Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए

rk
3 months ago
सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए

सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए

बाड़मेर में सरकारी स्कूल के टीचर ने अपनी सहकर्मी महिला टीचर को अश्लील मैसेज भेज दिए। इसके बाद घर से उठाकर रेप कर जान से मारने की धमकी दी।
परेशान होकर महिला टीचरों ने जिला कलेक्टर को शिकायत की। इस पर शिक्षा विभाग ने टीचर को सस्पेंड कर दिया। जानकारी के अनुसार, 2 सरकारी स्कूल की चार महिला टीचरों ने बाड़मेर जिला कलेक्टर से मिलकर शिक्षक की शिकायत की। शिकायत में वॉट्सएप चैट के स्क्रीन शॉट्स भी लगाए। महिला टीचर का आरोप है कि मेल टीचर ने उन्हें अपने नंबर से अश्लील मैसेज भेजे और घर से उठाकर रेप कर जान से मारने की धमकी दी। ये मैसेज पर्सनल के साथ स्कूल के एक ग्रुप पर भेजे गए। 

एक दूसरे स्कूल की महिला प्रधानाध्यापक और स्कूल स्टाफ को भी अश्लील मैसेज भेज गाली-गलौज कर धमकियां दी गई। साथ ही महिला टीचरों के मोबाइल पर रात में कॉल करके धमकियां देकर मानसिक रूप प्रताड़ित किया जा रहा है। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (एडीएम) राजेंद्र सिंह चांदावत ने बताया- तीन से चार महिला टीचर ने जिला प्रशासन को शिकायत की थी। इसमें स्क्रीनशॉट भी शामिल थे। हमने उनकी बात को सुना और शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा था।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: