Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर रेंज में अपराध समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने व नशे पर प्रभावी अंकुश के दिए सख्त निर्देश

rk
2 months ago
बीकानेर रेंज में अपराध समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने व नशे पर प्रभावी अंकुश के दिए सख्त निर्देश

बीकानेर रेंज में अपराध समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने व नशे पर प्रभावी अंकुश के दिए सख्त निर्देश
बीकानेर। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को बीकानेर रेंज में आयोजित उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने की। बीकानेर के मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल सभागार में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में रेंज आईजी सहित बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और चूरू जिलों के पुलिस अधीक्षक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के आरंभ में बीकानेर आईजी ओमप्रकाश ने रेंज की समग्र आपराधिक स्थिति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक के दौरान डीजीपी शर्मा ने रेंज में अपराध की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए जिलेवार एनडीपीएस, आबकारी एवं आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने सीमावर्ती जिलों के कारण यहां होने वाले अपराधों पर विशेष नजर रखने और हार्डकोर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रकार के गंभीर अपराधों में प्रभावी मॉनिटरिंग और निरंतर फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलेवार संगठित अपराधों पर की गई निरोधात्मक कार्रवाई का भी मूल्यांकन किया। उन्होंने नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए एनटीएफ और पुलिस को समन्वय से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रग्स पर विशेष फोकस करने की दृष्टि से सभी एसपी को सप्ताह में एक दिन ड्रग्स के विरुद्ध कार्यवाही को समर्पित करने को कहा। 
डीजीपी ने सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए तथा कहा कि सभी ड्रंक एंड ड्राइव और ओवर स्पीडिंग के प्रति जीरो टॉलरेंस रखें। उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों की समीक्षा करते हुए इनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण (क्वालिटी डिस्पोजल) पर विशेष जोर दिया।
इसके अलावा गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए गए। डीजीपी शर्मा ने युवा शक्ति का सदुपयोग करने की दृष्टि से युवा सीएलजी बनाने की बात कही। डीजीपी ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए तकनीकी दक्षता बढ़ाने, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा पुलिसिंग के आधुनिकीकरण पर भी विशेष बल दिया गया। बैठक में एडीजी क्राइम बिपिन पांडे, डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: