Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बदमाशें के हौसले बुलंद घर के बाहर खड़ी कार को किया आग के हवाले, वीडियों डालकर आग लगाने की ली जिम्मेदारी

rk
2 weeks ago
बदमाशें के हौसले बुलंद घर के बाहर खड़ी कार को किया आग के हवाले, वीडियों डालकर आग लगाने की ली जिम्मेदारी


बदमाशें के हौसले बुलंद घर के बाहर खड़ी कार को किया आग के हवाले, वीडियों डालकर आग लगाने की ली जिम्मेदारी
 बीकानेर। शहर में बदमाश प्रवृत्ति के लोगों के हौसले किस कदर बुलंद है, जिसका जिता जागता उदाहरण शिवबाड़ी क्षेत्र से सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार में आग लगा दी और वहां से फरार हो गए। इतना ही नहीं, उसके बाद घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर लगाया जाता है और संबंधित घटना की जिम्मेदारी भी ली जाती है। इस संबंध में पीडि़त परिवार ने व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में परिवाद दिया है, हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक परिवाद प्राप्त नहीं हुआ है।घटना शिवबाड़ी स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर के पीछहे कुम्हारों का माहौला की है, जहां कुछ युवकों ने घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट गाड़ी में ज्वलनशील पदार्थ डालकर गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। आग से गाड़ी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद पोकरराम कुमावत ने व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में कानूनी कार्रवाई हेतु परिवाद दिया है।
परिवाद में बताया कि उसके पुत्र को चार-पांच दिन पहले फोन करके कुछ युवकों द्वारा पैसे मांगे गए थे, पैसे देने से मना करने पर गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले लोग उदासर निवासी बताए गए है, परिवाद में जिनके नाम भी लिखे गए है। जिन्होंने 22 मई की रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार का पीछे का शीश तोडक़र कार में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी और उसके बाद वहां से फरार हो गए।परिवाद में बताया कि उन युवकों ने इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो पोस्ट कर घटना की जिम्मेदारी ली। परिवाद में इंस्टाग्राम आईडी भी बताई गई है। इस प्रकरण को लेकर व्यास कॉलोनी थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी का कहना है कि घटना हुई है, लेकिन अभी तक परिवाद प्राप्त नहीं हुआ है, जैसे ही परिवाद मिलेगा पुलिस कार्रवाई शुरू करेगी।वहीं, पोकरराम का कहना है कि रात को घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी और सुबह परिवाद दिया गया था, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: