Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी: 2.30 लाख रुपये हड़पे, पुलिस जांच शुरू

2 months ago
बीकानेर में क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी: 2.30 लाख रुपये हड़पे, पुलिस जांच शुरू

बीकानेर में क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी: 2.30 लाख रुपये हड़पे, पुलिस जांच शुरू

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी शरीफ अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अनिल शर्मा और प्रदीप स्वामी ने मिलकर उसे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा दिया। आरोप है कि दोनों ने बेईमानी की नीयत से लगभग 2 लाख 30 हजार रुपये निवेश करवाए, लेकिन बाद में न तो मूल राशि वापस की और न ही कोई लाभ या ब्याज दिया।

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने भरोसा जीतकर निवेश करवाया और बाद में संपर्क करना भी कम कर दिया। इस धोखाधड़ी के चलते उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

परिवादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच आरपीएस रोहित चौधरी कर रहे हैं। 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: