Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कई चोरियों को अंजाम देने वाला शातिर नकबजन चढ़ा पुलिस के हत्थे

Bansal
1 month ago
कई चोरियों को अंजाम देने वाला शातिर नकबजन चढ़ा पुलिस के हत्थे

खुलासा न्यूज, बीकानेर। कई बंद मकानों और ढ़ाणियों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर नकबजन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में पांचू पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है।  इस सम्बंध में 12 जून को गिरधारीराम, राजुदेवी, मदनलाल, श्रवणराम ने रिपोर्ट दी कि हमारे बंद मकानों, ढ़ाणियों में रात के समय में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर, दरवाजे काटते हुए घर में से अलमारी, लॉकरो को तोड़कर सामान चोरी कर ले गए।

 

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए मार्च से जून के बीच हुई चोरियों के मामलों की जानकारी को जोड़ते हुए तकनीकी साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद संदिग्धों को चिन्हित किया गया। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नागोर के रहने वाले महेश सुथार को गिरफ्तार किया है। जिससे विभिन्न मामलों को लेकर पुछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में ईश्वर प्रसाद, रामनिवास, संतोषनाथ, लीलाराम शामिल रहेंं। अंदेशा जताया जाा रहा है कि आने वाले दिनों में कई चोरियों के राज से पर्दाफाश हो सकता है। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: