Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

GEM पोर्टल पर साइबर ठगी: बीकानेर के कारोबारी के खाते से 15 लाख रुपये उड़ाए, मामला दर्ज

1 week ago
GEM पोर्टल पर साइबर ठगी: बीकानेर के कारोबारी के खाते से 15 लाख रुपये उड़ाए, मामला दर्ज
GEM पोर्टल पर साइबर ठगी: बीकानेर के कारोबारी के खाते से 15 लाख रुपये उड़ाए, मामला दर्ज
 
बीकानेर। शहर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने एक व्यापारी की शिकायत पर करीब 15 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि साइबर ठगों ने जीईएम (GeM) पोर्टल से जुड़े बैंक खाते में छेड़छाड़ कर राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। 
 
पुलिस के अनुसार परिवादी जितेन्द्र कोचर, जो कोचर ऑटोमोबाइल तथा भगवती सप्लायर्स से जुड़े हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 जून से 17 जुलाई 2026 के बीच आरोपियों विरेन्द्र सिंह और अमन मान ने  GeM पोर्टल पर उनके बैंक खाते की जानकारी बदल दी। इसके बाद आरोपियों ने चालाकी से उनके खाते से करीब 15 लाख रुपये अपने खाते में स्थानांतरित कर लिए। जब लेन-देन की जानकारी सामने आई तो परिवादी को साइबर ठगी का पता चला। 
 
शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी में विरेन्द्र सिंह और अमन मान के नाम सामने आए हैं। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: