बीकानेर: साइबर ठगों ने बिना OTP बैंक खाते से उड़ाए ₹1 लाख, मामला दर्ज
बीकानेर: साइबर ठगों ने बिना OTP बैंक खाते से उड़ाए ₹1 लाख, मामला दर्ज
बीकानेर। शहर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार भीनासर निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी या अनुमति के ₹1 लाख निकाल लिए गए। घटना का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर थाना पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
साइबर थानाधिकारी विजेंद्र शिला के अनुसार, भीनासर निवासी जयकुमार दफ्तरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने बताया कि उसके बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ीपूर्वक ₹1 लाख निकाल लिए। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान उसके मोबाइल पर न तो कोई ओटीपी आया और न ही किसी प्रकार का बैंक अलर्ट मिला।
पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई खेताराम को सौंपी गई है। साइबर थाना पुलिस बैंक ट्रांजैक्शन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ