अगस्त महीने की शुरुआत बड़ी राहत, इतने रुपए कम हुए सिलंडर के दाम
अगस्त महीने की शुरुआत बड़ी राहत, इतने रुपए कम हुए सिलंडर के दाम
बीकानेर। अगस्त महीने की शुरुआत बड़ी राहत के साथ हुई. सुबह-सुबह एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की है. कोलकाता में इसकी कीमत 209 रुपये कम हो गई है, तो वहीं राजधानी दिल्ली में 19 Kg Commercial LPG Cylinder 202 रुपये सस्ता हुआ है.
एलपीजी की नई कीमतें 1 अगस्त 2026 से लागू कर दी गई हैं. एएनआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये जानकारी शेयर की गई है कि तेल कंपनियों ने तगड़ी कटौती के बाद 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें 1 अगस्त 2026 से लागू कर दी हैं. इससे पहले जुलाई महीने में भी Commercial LPG Cylinder सस्ता हुआ था. ताजा कटौती के बाद अब दिल्ली में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2728 रुपये रह गई है. तो वहीं कोलकाता में इसका दाम 2872.50 रुपये हो गया.
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ