Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

डेबिट कार्ड की डिटेल लेते ही खाते से लाखों रुपए पार, युवक ठगी का शिकार हुआ

Bansal
2 weeks ago
डेबिट कार्ड की डिटेल लेते ही खाते से लाखों रुपए पार, युवक ठगी का शिकार हुआ


डेबिट कार्ड की डिटेल लेते ही खाते से लाखों रुपए पार, युवक ठगी का शिकार हुआ
बीकानेर। सोशल मीडिया पर दिखे क्रेडिट कार्ड के ऑफर के झांसे में आकर एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठगों ने पहले फेसबुक पर क्रेडिट कार्ड का ऑफर दिखाया और बाद में फोन कर व्हाट्सऐप पर लिंक भेजा। लिंक के जरिए डेबिट कार्ड की डिटेल भरवाने के बाद पीडि़त के बैंक खाते से कुल 3.25 लाख रुपए निकाल लिए गए। मामले को लेकर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।पुलिस के अनुसार परिवादी राजकुमार खत्री, निवासी ्र-39 करनी नगर, बीकानेर ने बताया कि उसने फेसबुक पर पीएनबी बैंक के क्रेडिट कार्ड से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। इसके बाद 31 अगस्त को उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड बनवाने की बात कहते हुए उसके व्हाट्सऐप नंबर पर एक लिंक भेजा।परिवादी के अनुसार आरोपी ने उसे बताया कि व्हाट्सऐप पर भेजे गए मैसेज को खोलकर डेबिट कार्ड की डिटेल भरने पर उसे क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा। आरोपी की बातों पर विश्वास करते हुए परिवादी ने लिंक खोलकर मांगी गई जानकारी भर दी।रिपोर्ट के अनुसार अगले दिन सुबह जब परिवादी उठा तो उसके मोबाइल पर बैंक खाते से रकम निकलने के मैसेज मिले। जांच करने पर पता चला कि उसके खाते से साइबर ठगों ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 3,25,000 रुपए निकाल लिए। रकम में तीन लाख, दस हजार और 15 हजार रुपए की निकासी की गई।
ठगी का पता चलते ही परिवादी ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई तथा पुलिस को मामले की जानकारी दी। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: