Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

पुत्रवधू व उसके पिता पर जेवर चोरी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

rk
3 months ago
पुत्रवधू व उसके पिता पर जेवर चोरी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

पुत्रवधू व उसके पिता पर जेवर चोरी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

खुलासा न्यूज़। बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी पुत्रवधू और उसके पिता पर जेवर चोरी का आरोप लगाया है। परिवादिया दीप्ति अग्रवाल ने बताया कि उनके पुत्र विभोर अग्रवाल का विवाह 8 फरवरी 2025 को महिमा गुप्ता से हुआ था। अप्रैल 2025 में वे अपने पति के साथ बैंक ऑडिट के सिलसिले में केरल गई थीं। इस दौरान घर की देखरेख के लिए उन्होंने अलमारी की चाबियां बहू को सौंप दी थीं। परिवादिया के अनुसार अक्टूबर 2025 में दीपावली से पहले जब लॉकर खोला गया, तो उसमें से डायमंड चूड़ियां, डायमंड रिंग, सोने के आभूषण, चांदी के सिक्के सहित अन्य कीमती जेवर गायब मिले। आरोप है कि पुत्रवधू महिमा गुप्ता ने अपने पिता सुनील कुमार के साथ मिलकर चाबियों का दुरुपयोग करते हुए आभूषण चोरी किए।

दीप्ति अग्रवाल ने बताया कि पारिवारिक रिश्तों को देखते हुए उन्होंने शुरुआत में पुलिस में मामला दर्ज कराने से परहेज किया और इसे परिवार स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया। उन्होंने कोटगेट थाने और पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत भी दी, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल गिरधारीदान को सौंपी है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: