बीकानेर: पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाई बेटी, कुछ देर बाद 22 वर्षीय लड़की ने भी डिग्गी में कूद कर दी जान
बीकानेर: पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाई बेटी, कुछ देर बाद 22 वर्षीय लड़की ने भी डिग्गी में कूद कर दी जान
बज्जू। बज्जू क्षेत्र में एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है। एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब पिता के निधन के कुछ घंटों बाद उनकी 22 वर्षीय पुत्री की भी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चक 3 बीजेएम (ए) निवासी पतराम पुत्र मंगलाराम गोदारा का सोमवार रात हृदयाघात के कारण निधन हो गया था। मंगलवार सुबह परिजन उनका शव बज्जू से अपनी ढाणी लेकर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि पिता के निधन की सूचना मिलने के बाद उनकी पुत्री रितु गहरे सदमे में आ गई। कुछ समय बाद वह ढाणी के पास स्थित डिग्गी में कूद गई। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा युवती को बज्जू के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। मृतका के रिश्तेदार पवन कुमार पुत्र सहीराम गोदारा की रिपोर्ट पर बज्जू पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ