Khulasa Online
Breaking
• ईरान की नौसेना का बड़ा दावा : अमेरिका के सबसे ताकतवर युद्धपोत अब्राहम लिंकन को बनाया निशाना, दागी मिसाइलें • पश्चिम एशिया पर सर्वदलीय बैठक खत्म : सरकार को मिला विपक्ष का साथ, रिजिजू बोले- तेल की कोई कमी नहीं, हालात स्थिर • गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर सरकार की सफाई, कोई नया बदलाव नहीं, पढ़े खबर • इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा का अंतिम संस्कार, अंगदान से 6 लोगों को मिला नया जीवन • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • ईरान की नौसेना का बड़ा दावा : अमेरिका के सबसे ताकतवर युद्धपोत अब्राहम लिंकन को बनाया निशाना, दागी मिसाइलें • पश्चिम एशिया पर सर्वदलीय बैठक खत्म : सरकार को मिला विपक्ष का साथ, रिजिजू बोले- तेल की कोई कमी नहीं, हालात स्थिर • गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर सरकार की सफाई, कोई नया बदलाव नहीं, पढ़े खबर • इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा का अंतिम संस्कार, अंगदान से 6 लोगों को मिला नया जीवन • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

अमेरिका–इजराइल और ईरान जंग का 27वां दिन: तनाव चरम पर, सीजफायर से इनकार

9 hours ago
अमेरिका–इजराइल और ईरान जंग का 27वां दिन: तनाव चरम पर, सीजफायर से इनकार

ईरान ने भारत को होर्मुज से गुजरने की इजाजत दी

अमेरिका–इजराइल और ईरान जंग का 27वां दिन: तनाव चरम पर, सीजफायर से इनकार, 

खुलासा ऑनलाइन। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 27वां दिन है और हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है कि यदि उसने पीछे हटकर समझौता नहीं किया, तो उस पर पहले से भी अधिक ताकतवर हमला किया जाएगा। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस मुद्दे पर पूरी तरह गंभीर हैं और किसी भी स्थिति में सख्त कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे। वहीं ईरान ने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को साफ तौर पर खारिज कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट कहा कि फिलहाल कोई वास्तविक बातचीत नहीं हो रही है और अमेरिका के शांति प्रस्ताव पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

इस बीच ईरान ने भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान जैसे मित्र देशों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दे दी है, जिससे भारत को बड़ी राहत मिली है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 85 प्रतिशत तेल आयात करता है, जिसमें से 55-60 प्रतिशत खाड़ी देशों से आता है। ऐसे में होर्मुज स्ट्रेट खुला रहने से तेल आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी और कीमतों में स्थिरता आने की उम्मीद है। युद्ध के कारण तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई थीं और जहाजों का बीमा खर्च भी काफी बढ़ गया था। अब रास्ता खुलने से परिवहन लागत कम होगी और मिडिल ईस्ट से भारत आने वाले जहाज 5 से 10 दिनों में पहुंच सकेंगे। हालांकि दोनों पक्षों के कड़े रुख को देखते हुए फिलहाल शांति की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: